संघर्ष तो ज़िन्दगी का, एक अहम हिस्सा है
बिना जिसके रहा,
अधूरा हर क़िस्सा है
कोई खोकर
पाता है, कोई पा कर
खोता है
आदतन इंसान पाकर हँसता है खोकर
रोता है
अबतलक पढ़ा वही जो किताबों में लिखा है
पर पन्नों
से परे भी, बहुत
कुछ होता है
सम्पूर्ण सृष्टी हर पल,
देती कुछ शिक्षा है
संघर्ष तो
ज़िन्दगी का, एक अहम हिस्सा है
कभी रुला कर जाती है, कभी हँसा कर जाती है
पर हर एक घटना बहुत कुछ सिखा कर जाती है
समझते - सीखते रहना, विकास की परिपाटी है
तभी तो घटना विशेष, एक रिवाज बन
जाती है
विषम परिस्थितियों से जूझना,असल परीक्षा है
संघर्ष तो
ज़िन्दगी का, एक अहम
हिस्सा है
ख़ुद मंजिलें अपनी चुनों,
ख़ुद रास्ते अपने बुनों
नेतृत्व अपने हौसलों का, तुम
स्वयं करते चलो
मुश्किलें आयेंगी बेशक़, सामना
डट कर करो
शुरुआत अपने रास्तों की कुछ ज़रा हटकर करो
उठो, आगे बढ़ो, तुम्हें किसकी
प्रतीक्षा है
संघर्ष तो ज़िन्दगी का, एक अहम हिस्सा है
सिखाती रहती है दरिया, मंजिल की ओर बढ़ना
पर्वत हरपल सिखाता, इरादों पर अटल रहना
चाँद-तारे हैं सिखाते,
रौशन करना ज़हाँ
इससे बड़ी पाठशाला, और धरती पर
कहाँ
सिखाने की ये, प्राकृतिक अनूठी व्यवस्था है
संघर्ष तो
ज़िन्दगी का, एक अहम हिस्सा है
ग़र आप अपने साथ हैं, तो असंभव कुछ भी नहीं
वक़्त के साथ
चलना, नियत है कुछ
भी नहीं
हर साँस का तो मूल्य, सदैव अर्थ से परे रहा
हर व्यक्ति दुर्गम मार्ग पर, सदैव अकेले रहा
ज़िन्दगी और ज़माने का अजीब सा रिश्ता है
संघर्ष तो ज़िन्दगी का, एक
अहम हिस्सा है
मजबूत इरादों से तो हर मुक़ाम पाना
है मुमकिन
पर ज़रूरी है हौसलों के संग उड़ान
भरना हरदिन
सच है कि कुछ पाने के लिए, खोना तो
पड़ता है
गिर कर हजार बार भी, ख़ुद उठना तो पड़ता है
वो हर इरादा टूट जाता है, जो भी
कच्चा है
संघर्ष तो
ज़िन्दगी का, एक अहम हिस्सा है
No comments:
Post a Comment