तू ख़्वाब बनें, मैं रंग भरूँ
तू साथ रहे, मैं तंग करूँ
दे गिफ्ट तुझे मैं दंग करूँ
हरएक कदम मैं संग चलूँ
इतवार करूँ, सोमवार
करूँ
हर बार करूँ, बस
प्यार करूँ
बस प्यार करूँ, बस प्यार करूँ
तुझे प्यार करूँ, बस प्यार करूँ
तेरे इश्क़ का मैं हर रंग बनूँ
तू डोर बनें,
मैं पतंग बनूँ
तेरे दिल में तेरी मैं उमंग बनूँ
एक प्यार की ऐसी तरंग बनूँ
तेरे प्यार
का मैं हक़दार बनूँ
इज़हार करूँ, इंतज़ार करूँ
बस प्यार करूँ, बस प्यार करूँ
तुझे प्यार करूँ, बस प्यार करूँ
तेरी आस बनूँ, हर साँस
बनूँ
अहसास बनूँ,
तेरा खास बनूँ
तेरे दिल का मैं
विश्वास बनूँ
तेरे हर पल का इतिहास बनूँ
तेरा रंग बनूँ, तेरा
संग बनूँ
तेरे जीने का
हर ढंग बनूँ
ताउम्र मैं टाईटल
सॉंग बनूँ
तेरे इश्क़ की तल्ली भाँग बनूँ
तेरी निंदिया का मीठा ख्वाब बनूँ
तेरी आँखों की मस्त शराब बनूँ
तेरी हर धड़कन का राग बनूँ
रग – रग में बहती आग बनूँ
हर बात बनूँ,
ज़ज्बात बनूँ
तेरे साये सा
तेरा साथ बनूँ
तू राग बने,
मैं साज़ बनूँ
तू लफ्ज़ बनें, मैं आवाज़ बनूँ
तू रीति बनें, मैं रिवाज़ बनूँ
तू पंख बनें, मैं परवाज़ बनूँ
आयत जो बनों मैं नमाज़ बनूँ
हर रिश्ते का
मैं नाज़ बनूँ
तू ज़िस्म बनें, मैं जान
बनूँ
तेरे होंठो पर
मुस्कान बनूँ
तू तीर बनें, मैं कमान बनूँ
ईमान बनूँ, मेहमान
बनूँ
तू हुस्न बनें,
मैं हया बनूँ
तेरे दिल की हर एक दुआ बनूँ
तू खुशबू बनें, मैं
हवा बनूँ
तेरे दर्द-ए-दिल की दवा
बनूँ
बस प्यार करूँ, बस प्यार करूँ
तुझे प्यार करूँ, बस प्यार करूँ
No comments:
Post a Comment